पंचायत का इतिहास
दिवाकरी पंचायत, प० उमरेण जिला मुखयालय से पूर्व में स्थित है। प्रखण्ड मुखयालय से इसकी दूरी 17 कि.मी. और जिला मुखयालय से इसकी दूरी 10 कि.मी. है।पंचायत की कुल आबादी 11806 है जिसमें पुरूष लगभग 70% तथा महिलाओं की संख्या 30% है। पंचायत में छ: ग्राम आते है।
इस पंचायत में 916 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर खेती होती है, जिसमें मुखय रूप से सरसो,चना,आलू,जौ,प्याज,गेहूँ,बाजरा,मक्का इत्यादि फसलें उगायी जाती है। कृषि मजदूरों की संखया ज्यादा है तथा आम लोगों के पास खेती की जमीन कम होने यहां की मुखय पेशा फैक्ट्री व मजदूरी है। यहा पास मे ही अलवर रेल्वे स्टेशन है यहा से दिल्ली रोड गुजरता है।यहा ग्राम पंचायत छः ग्राम से मिलकर बनी है। अलवर से सटा होने पर व द्गाहर से कम दूरी होने के कारण क्षेत्र का विकास बहूत तेजी से हो रहा हे यहा फैक्ट्री अधिक होने के कारण लोगो का रूझान फैक्ट्री कार्य हेतू अधिक है! शहर से नजदीक होने के कारण शिक्षा का प्रतिशत बहुत अधिक है।
ग्राम पंचायत के अंदर आनेवाले गाँव
- दिवाकरी
- पालका
- इतराना चोपड़ी
- बेलका
- पत्रोदा
- मुल्ताननगर

राजस्थान सरकार
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
अपना खाता
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
राजस्थान शिक्षा बोर्ड
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त
डीओईएसीसी सोसाइटी
राजस्थान लोक सेवा